Wife killed husband is absconding soldier-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्नी की हत्या कर सिपाही पति हुआ फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 1:17 PM (IST)
पत्नी की हत्या कर सिपाही पति हुआ फरार
कानपुर। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में पुलिस विभाग में कार्यरतकर्मी ने पत्नी की हत्या कर दी। बीती रात मृतका का शव ठिकाने लगाने के लिए मकान में सीढ़ी लगाकर उतारते समय मकान मालिक को देख शव छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के सम्बंध में साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कल्याणपुर के इंदिरा नगर में मोहित का दो मंजिला मकान है। घर के बाहर की इनकी सीमेंट, बॉस-बिल्ली किराये पर देने की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर मोहित अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि दूसरी मंजिल में किराये पर पुलिस विभाग में कार्यरत मूल रूप से इटावा के भरथना निवासी सिपाही सनोज यादव पत्नी अर्चना व छह साल के बेटे हर्षिल के साथ रहता है। वर्तमान में सनोज उरई डीआईजी कार्यालय में डाक लाने और ले जाने में तैनात है। जानकारी के मुताबिक सिपाही का पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते पत्नी कुछ माह पूर्व दिल्ली रिश्तेदार के घर चली गई और वहां पर कोचिंग करने लगी। दो दिन पूर्व सिपाही पत्नी को किसी बहाने से कानपुर ले आया। जबकि बेटे हर्षिल को भरथना अपने परिजनों के घर छोड़ दिया। यहां पर लाकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ। जिसके बाद सिपाही ने पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी और गुरूवार की सुबह नौ बजे घर से निकल गया। बीती रात साजिश के तहत पत्नी का शव ठिकाने लगाने की फिराक में सिपाही ने पहले तो इलाके में लगे ट्रांसफामर्र पर पत्थर मारकर क्षेत्र की लाइट गुल कर दी। इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे मकान मालिक के किराये को देने वाली सीढ़ी लगाकर चादर में लिपटा पत्नी का शव उतारने लगा, तभी बांदा गया मकान मालिक आ पहुंचा। मकान मालिक की कार की लाइट देख सिपाही ने शव छोड़ दिया और कूदकर भाग निकला। चोरों की आशंका पर मोहित ने पास जाकर देखा तो चादर में रक्तरंजित सिपाही पत्नी का शव लिपटा था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित, इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक की मद्द से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि महिला की मौत करीब 18 से 20 घंटे पहले की लग रही है। शव से बदबू आने पर सिपाही पति द्वारा शव ठिकाने लगाने की बात सामने आ रही है। मृतका के छिबरामऊ में रहने वाले मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई तो पति द्वारा मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर फरार सिपाही पति की तलाश में पुलिस टीम को लगाते हुए उरई डीआईजी कार्यालय घटना की जानकारी दे दी गई है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement