Advertisement
बलिया में पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या, ससुर की हालत नाजुक

प्रीति की बहन कीर्ति के अनुसार, "अमित ने घर के बाहर चप्पल उतारी और सीधे प्रीति के कमरे में घुस गया। वह बच्चा छीनने की कोशिश कर रहा था। जब प्रीति चिल्लाई, तो उसने चाकू से मारना शुरू कर दिया।"
बेटी की चीख सुनकर मां सुशीला देवी उसे बचाने पहुंची, तो अमित ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता अंतु गुप्ता कमरे में दाखिल हुए, तो आरोपी ने उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। इस हमले में प्रीति और सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सासुर अंतु गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन कीर्ति ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि दो महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल व्यक्ति का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बलिया
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


