खैर गार्ड के रौद्र रूप से जहां लोगों की हालत खराब हो गई वहीं गार्ड ने बताया कि वह चाकू अपनी सुरक्षा के लिये रखता है। अचानक से भीड़ बेकाबू हो गई और लगा की मुझे भी रौंद दिया जायेगा तो ऐसा कदम उठाना पड़ा। गौरतलब है कि इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित एक एटीएम में मंगलवार को कैश डाला गया।
इसकी सूचना जब लोगों को मिली तो अचानक वहां भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गये। लोगों को लगा कि कैश खत्म हो उससे पहले वह अंदर पहुंच जाये। इस चक्कर में लोग लाइन तोड़ एटीएम मे जबरदस्ती घुसने लगे। गार्ड के समझाने पर कुछ लोग उससे उलझ गये और धक्का मुक्की शुरू कर दी।
ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू