What will the opposition tickets to Henry!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्या विरोध के बीच मिलेगी हैनरी को टिकट !

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 3:50 PM (IST)
क्या विरोध के बीच मिलेगी हैनरी को टिकट !
जालंधर। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच जालंधर नाॅर्थ विधानसभा हलके में सियासत तेज हो गई है। इसी दिशा में स्थानीय स्तर के मौजूदा और पूर्व पार्षदों ने प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हैनरी को टिकट देने की मांग रखी। उन्होंने एक स्वर में कहा कि अगर हैनरी को टिकट नहीं दी गई तो वे हैनरी को निर्दलीय चुनाव लड़ाएंगे और जीत दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर हैनरी के सिवाय कोई भी उम्मीदवार यहां से नहीं जीत सकता। आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार हैनरी को टिकट देने को लेकर माथापच्ची करने में जुटा है। जिसका कारण है दोहरी नागरिकता को लेकर उनका विरोध होना। फिलहाल कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह बिट्टु भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में आने वाले दिनेश ढल्ल काली ने भी टिकट के लिए आवाज उठाई है। मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेताओं में पार्षद जगदीश राजा, देस राज जस्सल, प्रदीप राय, बलदेव सिंह देव, कुलदीप मिंटू, अरुण जैन, गुरिंदर सिंह बंटी, जसविंदर बिल्ला, पल्लनी स्वामी, निर्मल सिंह निम्मा, तरसेम सिंह लोखोतरा, ज्ञान चंद और परमजीत सिंह पम्मा सहित कई पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement