khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 10:13 PM (IST)
गोरखपुर। एक बार फिर महराजगंज जनपद के सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 लाख मूल्य की 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम कुशल गुरुंग निवासी बुटवल बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने आज पत्रकारों को बताया कि आरोपी कुशल के खिलाफ एनडीपीएस का मामला सोनौली कोतवाली में दर्ज कर जेल भेजा गया है।