अजमेर। क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में स्कैनर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे नोट छापने के काम में ली जाने वाली डाई सहित नकली नोट बरामद किए हैं। अजमेर के किशनगढ़ निवासी मार्बल व्यवसायी हरिराम जाखड़, रवि कुमार और प्रहलाद प्रजापति को पुलिस ने उस समय पकड़ा, जब वे दो हजार के नोट छापने की मशीन की जानकारी लेने अजमेर के केसरगंज आया था।
क्लॉक टावर थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह हाड़ा ने बताया कि ये तीनों किशनगढ़ की लोहार कॉलोनी में गोरखधंधा करते थे। तीनों एक साल से सौ और पचास के नकली नोट छाप रहे हैं। इसके लिए इन्होंने सौ के छह नोट और पचास के तीन नोटों की डाई बना रखी थी। स्कैनर के जरिये ये नकली नोट छापते। नकली नोटों को कम मात्रा में छापते और व्यस्ततम बाजारों में चला देते थे। नोट छापने के लिए बढिय़ा पेपर का स्तेमाल करते थे। इनके पास से दो पास बुकें भी बरामद की गई हैं।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]