प्रतापगढ़। विजयादशमी पर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाले गए विराट पंथ संचलन का सिद्धि विनायक व्यायामशाला की ओर से स्वागत किया गया। सिद्धि विनायक व्यायामशाला के उस्ताद मुकेश चूंडावत ने बताया कि शहर की धानमंडी में व्यायामशाला के पहलवानों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस अवसर में बाबूलाल सोनी, दीपेश पंवार, नितेश गुर्जर, पार्षद सूरज धाभाई, राधेश्याम गुर्जर, अर्जुन धोबी, अभिषेक गुर्जर, सचिन, हितेश, जगदीश जटिया, दीपक मीणा, विशाल गुर्जर, महावीर जैन सहित व्यायामशाला के कई सदस्य मौजूद रहे।