Weekly review meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2024 6:17 PM (IST)
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
धौलपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पीएचईडी को जल जीवन मिशन के कार्यां की सतत् समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग व्यापक रूप से वृक्षारोपण करें एवं लक्ष्य के अधिक से अधिक वृक्ष लगायें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था एवं साफ-सफाई की समुचित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सम्पूर्णता अभियान के तहत रक्तचाप एवं ब्लड शुगर की जांच के सूचकांक को सैचुरेट करने के निर्देश दिए और मौसमी बीमारियों, जल जनित बीमारियां के प्रति तैयारियों के बारे में जानकारी ली एवं आगे आने वाले समय में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु तैयारियां किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागों को सभी कार्मिकों के कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने हेतु निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement