सांचौर में कौन करवा रहा है ट्रकों से अवैध वसूली
जिसका
काम उसी को साजे, और करे तो डंडा बाजे। उद्योग विभाग में इन दिनों डंडे का
खौफ छाया हुआ है। वजह है सीएमओ से आई एक चिट्ठी। दरअसल, इस चिट्ठी में
फैडरेशन ऑफ मोटर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने शिकायत की है कि बाड़मेर
रिफाइनरी में कंसाइनमेंट लेकर आने-जाने वाले ट्रक और कंटेनरों से सांचौर
में जबरन मोटी उगाही की जा रही है। यह उगाही भी और कोई नहीं बल्कि मंत्री
और विधायक के लोग कर रहे हैं। अवैध वसूली की रकम एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के
बैंक अकाउंट में मांगी जा रही है। सीएमओ ने इसे रोकने औऱ प्रभावी कार्रवाई
के लिए यह शिकायती चिट्ठी उद्योग विभाग को भेज दी है। अब निचले अफसरों का
कहना है कि दबंगों पर तो डंडा पुलिस ही बजा सकती है। अगर उनकी टीम डंडा
बजाने निकली तो कहीं टीम पर ही डंडा न बज जाए। तरस सीएमओ में बैठे उन लोगों
पर भी आ रहा है जिन्होंने इस शिकायती पत्र को गलत पते पर भेज दिया है।