Weather changes in Delhi-NCR, drizzle brings relief with dust storm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी से मिली राहत

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जून 2024 6:14 PM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी से मिली राहत
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम से ही तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गनीमत रही कि दिल्ली और नोएडा, दोनों जगहों पर शनिवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री ही दर्ज किया गया है। आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में बताया है कि शनिवार को बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है। हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी शनिवार सुबह भी जारी रही थी।
लेकिन, शाम होते-होते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, हीटवेव का असर लगातार जारी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून तक हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। दिल्ली में शनिवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा पूसा में 40.3, अलीपुर में 43.9, अशोक विहार और बवाना में 43.8 डिग्री, जहांगीरपुरी में 44.4, द्वारका सेक्टर-8 में 44.1, आरके पुरम में 44.9 के अलावा विवेक विहार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शनिवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलर्ट में कहा है कि रविवार को भी हल्के बादलों के साथ अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं और तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून के बाद लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि एनसीआर में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का कहर जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement