Advertisement
धन वैभव यहीं छूट जाएगे मात्र धर्म ओर कर्म ही साथ जाएगे-पद्मकीर्तिजी म.सा.

किस तरह मुनि का दर्शन करते ही भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। धर्मसभा में स्वरसाम्राज्ञी डॉ. महाप्रज्ञाजी म.सा. ने प्रेरणादायी भजन की प्रस्तुति दी। धर्मसभा में डूंगला चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश पितलिया, मंत्री रमेश मेहता सहित वहां से पधारे कई श्रावक श्राविका भी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति एवं सुभाषनगर श्रीसंघ द्वारा किया गया। नवरात्र में प्रतिदिन लक्की ड्रॉ भी निकाले जा रहे है। संचालन चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना ने किया।
जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमितराय जैन, श्रावक समिति चेयरमैन रमेश भण्डारी सहित कई राष्ट्रीय व प्रान्तीय पदाधिकारी साध्वी मण्डल के दर्शनों के लिए सुभाषनगर स्थानक पहुंचे। उन्होंने स्वरसाम्राज्ञी महाप्रज्ञाजी म.सा.,वास्तुशिल्पी पद्मकीर्तिजी म.सा., विद्याभिलाषी राजकीर्तिजी म.सा.आदि के दर्शन कर धर्म चर्चा का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान जैन कॉन्फ्रेंस के राजस्थान प्रान्तीय अध्यक्ष आनंद चपलोत, समन्वयक कंवरलाल सूरिया, नरेश लोढ़ा, जयंतिलाल कुकड़ा, जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा गोखरू सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
जैन कॉन्फ्रेंस पदाधिकारियों का स्वागत आध्यात्मिक चातुर्मास समिति एवं सुभाषनगर श्रीसंघ के हेमन्त कोठारी, अनिल कोठारी, महावीर कोठारी सहित कई पदाधिकारियों ने किया। नवपद आयम्बिल ओली आराधना 29 सितम्बर से महासाध्वी मण्डल के सानिध्य में नवपद आयम्बिल ओली आराधना 29 सितम्बर से प्रारंभ होगी जो 7 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतिदिन प्रवचन के बाद आयम्बिल विधि भी सम्पन्न कराई जाएगी। चातुर्मासिक आयोजन के तहत महासाध्वी मण्डल के सानिध्य में 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी पर सजोड़ा जाप का आयोजन होगा एवं 26 अक्टूबर को ज्ञानपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इसी तरह 3 नवम्बर प्रसिद्ध वक्ता जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. की जयंति एवं गुरुणी मैया कमलावती जी म.सा. की पुण्य जयंति मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


