Water supply and ground water department will plant one lakh trees in the state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलदाय एवं भूजल विभाग प्रदेश में लगाएगा एक लाख पेड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जुलाई 2024 3:48 PM (IST)
जलदाय एवं भूजल विभाग प्रदेश में लगाएगा एक लाख पेड़
जयपुर। प्रकृति की रक्षा और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाने के लिए पेड़ आवश्यक है। इसी दिशा में प्रदेश में जलदाय विभाग एवं भू जल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जल भवन जयपुर में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की उपस्थिति में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संचय और वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई। साथ ही मंत्री ने शासन सचिव समित शर्मा और जेजेएम एमडी बचनेश अग्रवाल के साथ मिलकर परिसर में पौधारोपण कर प्रदेश की जनता से सघन पौधारोपण का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रति वर्ष धरती का तापमान लागतार बढ़ रहा है इसको देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकार पौधे लगाने के अलावा उनकी देखभाल के लिए 200 पेड़ों पर एक नरेगा कर्मी लगाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement