water logging problems in sultanpur villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जान हथेली पर रखकर जिंदगी जी रहे आधा दर्जन परिवारों के लोग

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 7:57 PM (IST)
जान हथेली पर रखकर जिंदगी जी रहे आधा दर्जन परिवारों के लोग
सुलतानपुर। सूबे हुकूमत वाली गद्दी पर मुखिया की तस्वीर भले ही बदल गई हो लेकिन सूबे के विकास की हकीक़त जो है वो पहले वाली हुकूमत की पटरी पर चल रहा है। बरसात के मौसम में उसे करीब से देखा जा सकता है। यहां कादीपुर तहसील जहां एमएलए भी बीजेपी का है वहां आलम ये है कि आधा दर्जन परिवार के लोग जान हथेली पर रखकर जिंदगी जी रहे हैं। एक हफ्ते से घर से नहीं निकले परिवार के लोग दरअसल, कादीपुर तहसील के मलिकपुर नोनरा गांव के रहने वाले बलेसर समेत करीब आधा दर्जन परिवारों के घर, बरसात के पानी से तालाब में तब्दील हो गये हैं। परिवार के लोगों की मानें तो आस-पड़ोस के रहने वाले कुछ दबंग लोगों ने नाली बंद कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ बनी सड़क भी ऊंची है। लिहाजा बरसात का सारा पानी इनके घरों में घुस जाता है। परिवार के लोगों ने बताया कि वो करीब एक हफ्ते से घर से नहीं निकले है। लाख कोशिशों के बाद भी घरों से पानी नहीं निकाल पा रहे हैं। बरामदों में रखा अनाज भीग चुका है। पानी से इनके घरों की दीवारें नमी खा चुकी हैं, लिहाजा उनका घर कभी भी धाराशायी हो सकते हैं। हालांकि तहसील दिवस पर उन्होंने अधिकारियों से अपनी समस्या से अवगत कराया था लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
धूल फांक रहे सरकारी निर्देश
प्रशासनिक हीलाहवाली की ये तस्वीरें तब सामने आ रहीं हैं जब सीएम योगी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों द्वारा फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये हुए हैं। लेकिन जिले में ऐसा सभी निर्देश धूल फांक रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement