water is so important for desert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेगिस्तान के लोग समझते हैं, पानी की बूंद-बूंद की कीमत

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 10:01 PM (IST)
रेगिस्तान के लोग समझते हैं, पानी की बूंद-बूंद की कीमत
बीकानेर। जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि रेगिस्तान क्षेत्र के लोग पानी की बूंद-बूंद की कीमत समझते हैं। बरसाती जल का संरक्षण यहां की परम्परा रही है। इसी कार्य को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान चलाया गया है। कलक्टर मंगलवार को जयमलसर के अटल सेवा केन्द्र में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि एमजेएसए के द्वितीय चरण में जयमलसर का चयन किया गया है। अभियान के तहत जल संरक्षण के अनेक कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के पहले चरण में चयनित गांवों में बड़ी संख्या में जलसंरचनाओं का निर्माण हुआ, जिनमें बड़ी मात्रा में पानी संग्रहित हुआ है और ग्रामीण इसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement