Voting in Hamirpur district was 71.80%, Sujanpur recorded the highest 74.80% votes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला हमीरपुर में 71.80% रहा मतदान, सुजानपुर में सबसे ज्यादा 74.80% वोट पड़े

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2024 8:08 PM (IST)
जिला हमीरपुर में 71.80% रहा मतदान, सुजानपुर में सबसे ज्यादा 74.80% वोट पड़े
हमीरपुर। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की कुल प्रतिशतता 71.80 रही। इसके अलावा सुजानपुर विस क्षेत्र के उपचुनाव में 74.17 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जबकि बड़सर विस क्षेत्र के उपचुनाव में 71.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डीसी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला में कुल पंजीकृत 4,17,915 मतदाताओं में से 3,00,067 ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 1,62,093 रही। यानि जिला में लगभग 76.37 प्रतिशत महिलाओं ने और 67.09 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज में सबसे कम 68.70 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। सुजानपुर में सर्वाधिक 74.53 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.54 प्रतिशत, बड़सर में 72.31 प्रतिशत और नादौन में 72.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। जिला के हरेक विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया।
3 स्थानों पर होगी मतगणना;
अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि मतदान के बाद जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम्स में रख दिया गया है। जिला के 532 मतदान केंद्रों की मतदान टीमों से ईवीएम-वीवीपैट की प्राप्ति और स्ट्रांग रूम्स को विभिन्न उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील करने की प्रक्रिया शनिवार शाम से रविवार तड़के तक पूर्ण कर ली गई।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भोरंज, हमीरपुर और नादौन की ईवीएम-वीवीपैट के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ईवीएम-वीवीपैट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में और विधानसभा क्षेत्र बड़सर की ईवीएम-वीवीपैट के लिए डिग्री कालेज बड़सर में स्ट्रांग रूम्स बनाए गए हैं। 4 जून को मतों की गणना भी इन्हीं तीन स्थानों पर होगी। अमरजीत सिंह ने बताया कि तीनों स्थानों पर मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement