Advertisement
सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर करें वोट: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

वोटिंग प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसका ध्यान रख कर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया था कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक उपचुनाव में कुल 1917 मतदान केंद्रों के 3718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) पर मतदान हो रहा है। इन मतदेय स्थलों में 1237 संवेदनशील हैं। मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इन नौ सीटों पर 1846846 पुरुष, 1588967 महिला और 161 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद और सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं। इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। जबकि, 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 अन्य पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे।
इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी आठ और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा, कांग्रेस के समर्थन से सभी नौ सीटों पर मैदान में है। बसपा भी इस उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर ताल ठोक रही है।
करहल विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।
विधानसभा सीटों की बात करें तो आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण खाली हुई हैं, जबकि कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के कारण हो रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


