Volunteers play an important role in crowd management - District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीड़ प्रबन्धन में वॉलन्टियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण - जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जुलाई 2024 6:18 PM (IST)
भीड़ प्रबन्धन में वॉलन्टियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण - जिला कलेक्टर
जिला शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन धौलपुर। आगामी दिनों में मनाये जाने वाले त्योहारों पर शांति-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला शांति समिति सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों तथा धार्मिक संगठनों के धर्मगुरुओं के बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनो में मोहर्रम के अवसर पर ताजियों का आयोजन होना है। जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ताजिए निकालने के लिए रूट एवं समय सीमा का निर्धारण प्रशासन के साथ आम सहमति से किया गया है। ताजिये निकलने के दौरान वॉलिंटियर्स को सकारात्मक सोच के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
मौके पर भीड़ के प्रबन्धन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए वॉलन्टियर्स की महती भूमिका होती है। धार्मिक आयोजक व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुशल वॉलन्टियर्स तैयार रखे एवं शान्ति और सदभाव बनाये रखने हेतु पुलिस व प्रशासन का सहायोग करें। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, उत्सवों के दौरान सौहार्द बनाए रखने में मददगार बने। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन को देखते हुए क्षेत्र में आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पैदा नहीं हो इसके लिए समिति के सदस्य नजर रखे।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा, ताजियों के रूट की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। किसी भी प्रकार की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी पर्व एवं त्यौहार मनायें। मोहर्रम पर ताजिये निकालने के दौरान क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनी रहे तथा साम्प्रदायिक सद्भाव में कमी ना हो इसके लिए सभी अलर्ट मोड में रहे। किसी अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन को तत्काल प्रभाव से जानकारी दें व अफवाहों से दूर रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उप पुलिस अधीक्षक तपेन्द्र मीना सहित विभिन्न धार्मिक प्रतिनिधि एवं शान्ति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement