Advertisement
निकला 12 फीट लंबा अजगर

स्वंय सेवको को कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण कराया गया जहॉ स्वंय सेवको को डॉ प्रदीप पगारिया से कृषि विज्ञान केन्द्र के बारे में बताते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र का उदेश्य कृषको,बेरोजगार युवको को समसामयिक विषयो पर कौशल आधारित रोजगारपूरक संस्थागत एवं असंस्थागत प्रशिक्षण प्रदान कराना है ताकि कृषक अपनी आय में इजाफा कर सके ।
डा पगारिया ने स्वंयसेवको से कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संस्थागत प्रशिक्षण के अन्तर्गत कृषि और उससे संबंधित विषयो पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि वे स्वंय काम करके सीख सके। असंस्थाग प्रशिक्षण के तहत केन्द्र द्वारा गांवो में जाकर गांव की आपवश्यकता के अनुसार कृषको को उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इसी कड़ी में बागवानी के प्रशिक्षक डा मनप्रीत सिंह ने युवाओ को ग्वार पाठा (एलोविरा) की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान के समय इसकी खेती ज्यादा लाभदायक है इसी के साथ उन्होने अन्य औषधीय पौधो की खेती के बारे में भी स्वंय सेवको को जानकारी दी।
किराडू के मंदिरो की शिल्पकला से युवा हुए अचंभित
किराडू के मंदिरो की शिल्पकला को देखकर स्वंय सेवक मंत्रमुगध हो गये तथा उन्होने बहुत ही बारिकी से इस कला को देखा तथा आपस में बतियाने लगे कि इससे लगता है कि यह पिछड़ा क्षेत्र भी कभी बहुत ही समृद्व रहा होगा तत्प्श्चात युवाओ ने समूह चर्चा कर ऐतिहासिक व पुरातत्व के स्थानो को सुरक्षिक व संरक्षित करने पर विचार रखे। इस भ्रमण में नेहरू युवा केन्द्र के कल्पेश जोशी, खेताराम प्रजापत ने अपना सहयोग दिया तथा समूह चर्चा की गई।
1/2
Advertisement
यह भी प�?े
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


