vocational training to minority youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पसंख्यक युवाओं को देंगे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 2:22 PM (IST)
अल्पसंख्यक युवाओं को देंगे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण
उदयपुर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग व राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के मध्य निष्पादित एमओयू के अन्तर्गत विभाग द्वारा चयनित अल्पसंख्यक वर्ग के युवा एवं युवतियों को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम विभिन्न ट्रेड्स में रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसमें ट्रेवल एण्ड ट्यूरिज्म सर्विसेज (1 वर्ष), हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशन्स (फ्रंट ऑफिस) (1 वर्ष), फूड एण्ड बेवरेज सर्विसेज (1 वर्ष), हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशन्स (हाउस कीपिंग)(1 वर्ष) व वेस्टर्न कुल्नेरी आर्ट (1 वर्ष) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीनियर सेल्स पर्सन, हॉस्पिलिटी असिस्टेन्ट, ऑफिस असिसटेन्ट, टेली, मार्केटिंग एण्ड सेलिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर, बैकिग पल्स, केटर कम वेटर्स, टेलीकॉलर प्लस, कॉरपोरेट हॉउसकीपिंग प्लस, डोमोस्टिक बीपीओ, कम्प्यूटर फन्डामेन्टल, लैब टैक्नीशियन, हॉस्पीटल हॉउस कीपिंग, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन सिक्यूरिटी एवं अन्य प्रकार के कोर्स में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष है तथा 10वीं/12वीं पास हैं, वे जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रमाणित दस्तावेज अल्पसंख्यक समुदाय से सम्बन्धित होने का प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड व 2 फोटो के साथ सादे कागज पर 30 नवंबर सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उधर, अल्पसंख्यक समुदाय की वर्ष 2016-17 में संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित योजनान्तर्गत कक्षा 11वीं एवं उच्च स्तर की कक्षा (शैक्षणिक प्रशैक्षणिक एवं तकनीकी स्तर) के लिए पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मिन्स ऑनलाईन आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement