Advertisement
शिमला में कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे वोकेशनल शिक्षक

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले महीने सरकार ने वोकेशनल टीचर के वेतन में इजाफा करने का निर्णय लिया था। पहले चरण में नियुक्ति पाने वाले वोकेशनल टीचर्स के वेतन में 2,000 और दूसरे फेस में नियुक्ति पाने वालों को 1000 का इजाफा किया गया है।
उन्होंने कहा कि वोकेशनल टीचर्स एरियर की बात गलत बता रहे हैं। 17 कंपनियों के माध्यम से इन अध्यापकों को नियुक्ति दी गई है, जिसमें से 16 कंपनियों ने अपनी तरफ से एरियर दे दिया था। केवल एक कंपनी की तरफ से एरियर देने में देरी हुई थी।
वोकेशनल शिक्षकों की मुख्य मांग सरकारी उपक्रम के तहत उन्हें नियुक्ति दिए जाने की है। जिसे लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा देशभर में एक आधे राज्य को छोड़कर सभी राज्यों में वोकेशनल टीचर कंपनियों के माध्यम से सेवाएं दे रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का वोकेशनल शिक्षकों के प्रति पॉजिटिव अप्रोच है, मगर सरकार की अपनी वित्तीय बाध्यताएं हैं। इसके अलावा अन्य कई पहलू भी हैं। आने वाले दिनों में भी सरकार सकारात्मक होकर हर संभव प्रयास करेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


