जयपुर। चीन की राजधानी बीजिंग में 22 से 25 सितंबर तक वर्ल्ड मीटिंग फॉर सेक्सुअल हेल्थ का आयोजन हुआ। इसमें विवान हॉस्पिटल फॉर सेक्सुअल हेल्थ के डॉयरेक्टर सतीश जूथरा एवं डाक्टर विनीता जूथरा ने भाग लिया। इस अवसर पर दुनिया के अलग -अलग हिस्सों से 1500 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सेक्सुअल मेडिसन के विभिन्न विषयों पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। भारत से इनके अतिरिक्त दो और डॉक्टरों ने भाग लिया। गौरतलब है कि विवान हॉस्पिटल गत दो वर्षों से अपनी उच्च गुणवत्ता युक्त सेवाओं में तेजी से वृद्धि कर रहा है। हॉस्पिटल में सेक्स प्रॉब्लम के उपचार से सैकड़ों लोगों की समस्याओंं को दूर किया है। आधुनिक उपचार की यहां विशेषता है।