Viss General Development Committees visit to Kangra today: DC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा प्रवास आजः डीसी

khaskhabar.com: बुधवार, 22 नवम्बर 2023 5:43 PM (IST)
विस की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा प्रवास आजः डीसी
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा की सामान्य विकास समिति का कांगड़ा जिला में 23 नवंबर वीरवार को एक दिवसीय प्रवास निर्धारित किया गया। सामान्य विकास समिति में सभापति संजय रत्न सहित सदस्य विधायक अनिल शर्म, सदस्य विधायक रणधीर शर्मा, सदस्य विधायक जीत राम कटवाल, सदस्य विधायक दलीप ठाकुर, सदस्य विधायक आशीष शर्मा, सदस्य विधायक सुदर्शन बबलू, सदस्य विधायक चैतन्य शर्मा, सदस्य विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि सामान्य विकास समिति 23 नवंबर को धर्मशाला में संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की समस्त विकासात्मक गतिविधियों और गत तीन वर्षों के आय-व्यय अनुमानों के बारे में विभागीय अधिकारियों से ब्योरा मांगा जाएगा इसके साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सभी विभागीय अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement