Vipin Singh Parmar said, The backbone of employee government Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्मचारी सरकार की रीढ़ः परमार

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 5:24 PM (IST)
कर्मचारी सरकार की रीढ़ः परमार
स्वास्थ्य मंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग पर कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी कैश लैस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्रालय को भेजा गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद हिमकेयर कार्ड से कैश लैस की सुविधा उपलब्ध हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यू पैंशन स्कीम के अन्तर्गत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अंशदान की वर्तमान दर 10 प्रतिशत को बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है और इससे लगभग 80,000 कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं तथा लगभग 175 करोड़ रुपए का वार्षिक अतिरिक्त व्यय सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग अढ़ाई लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए महंगाई भत्ते और अंतरिम राहत प्रदान की गई है। उन्होंने सभी पेंशनर्स को अधिवेषण बधाई दी। इससे पहले हिमाचल प्रदेश कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण के बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अधिवेषण में 22 राज्यों के लगभग 200 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के कल्याणार्थ संवेदनशीलता से कार्य कर रही है और पूरे देश के अन्य राज्यों के पूर्व कर्मचारी भी हिमाचल मॉडल को अपनाना चाह रहे हैं।
यह रहे उपस्थित:
अधिवेषण में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएच सुरेश, महामंत्री बीएस हाडा, महामंत्री श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मा नंद, प्रदेश महामंत्री सीएस कंवर, ए श्रीनिवास, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, महामंत्री सुखदेव मसंद, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार समिति के सदस्य तनु भारती, बलराम पुरी, गोकुल ठाकुर, सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, अधिशासी अभियंता अनिल पूरी सहित विभिन्न प्रदेशों के पद्धाधिकारी उपस्थत रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement