Vipin Singh Parmar said, The backbone of employee government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्मचारी सरकार की रीढ़ः परमार

khaskhabar.com: शनिवार, 28 दिसम्बर 2019 5:24 PM (IST)
कर्मचारी सरकार की रीढ़ः परमार
पालमपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने शनिवार को पालमपुर उपमण्डल डाढ़ में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेषण में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। परमार ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं, जो सरकार की सभी योजनाओं और नीतियों को आम आदमी तक लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार, प्रदेश के सभी सभी कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्याकाल में प्रदेश के कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को लगभग 5 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न वित्तिय लाभ प्रदान किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रदेश के कर्मचारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्षों के सफल कार्याकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समुख प्रस्तुत किया है। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार की पीठ थप-थपाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में विकास के लिए शीर्ष पर रहने का गौरव प्राप्त है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्टेट ऑफ स्टेस का आवाॅर्ड प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इसका सारा श्रेय प्रदेश कर्मचारियों की मेहनत का जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मेहनत से प्रदेश की सेवा में तत्पर हैं और अपने हकों को भी पूरी शालीनता से रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जायज मांगों को गंभीरता से लेते हुए पूरा करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए धूमल सरकार में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी बोर्ड के शीघ्र गठन और जेसीसी का मामला मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement