कानपुर।
गांधी विचार केन्द्र के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन
कचेहरी में आचार्य विनोबा भावे का 121वां
जन्मदिन मनाया गया। जिसमें विनोबा भावे जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि विनोबा जी का जन्म
महाराष्ट्र के गागोदा ग्राम में हुआ था। वहां गांधी जी के कहने पर वह साबरमती
आश्रम चले आए और खेती का काम करने लगे। विनोबा जी देश के कोने कोने में स्थित
सुदूर गांव भूमिहीनों के लिए मांगेते थे और बाद में वह भूमिहीनों में दान करते थे।