Villagers disturbed by illegal mining and overloaded vehicles by road-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन व ओवरलोड़ वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम

khaskhabar.com: सोमवार, 04 दिसम्बर 2017 4:38 PM (IST)
अवैध खनन व ओवरलोड़ वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने सड़क मार्ग किया जाम
करौली। हाड़ौती की बनास नदी से हो रहे अवैध खनन व ओवरलोड़ वाहनों के परिवहन से परेशान ग्राम पंचायत हाड़ौती के सैंकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को हाड़ौती-सवाई माधोपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों, विशेषकर ओवरलोड़ टैक्टर-ट्रॉलियों की दो किमी लंबी कतार लग गई। दूसरी ओर सवाई माधोपुर, सपोटरा जाने आने वाले यात्रियों को जाम की वजह से 6 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार हाड़ौती की बनास नदी सेन खनिज, पुलिस, परिवहन, राजस्व व वन विभाग की उदासीनता से बजरी माफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाबजूद अवैध खनन किया जा रहा है। दूसरी ओर टैक्टर-ट्रॉलियों में ओवरलोड़ बजरी भरकर धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है। इधर,हाड़ौती कस्बे में बजरी के ओवरलोड़ वाहनों के गुजरने से कीचड़ व रोजाना जाम की स्थिति बनी रहने से आक्रोशित सैंकड़ों ग्रामीणों ने कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के पास टैक्टर की आड़ लगाकर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों को घटना की सूचना देने के बाबजूद भी मौके पर नही पहुंचने से लोगों में आक्रोश बना रहा। लेकिन पुलिस व प्रशासन के किसी अधिकारी के नही पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही जाम हटा लिया। जाम के हटते ही बजरी से ओवरलोड़ भरे वाहनों का संचालन जारी हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement