Village are not in good shape in nuh district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह जिले के दर्जनों गांव की सूरत बद से बदतर

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 4:41 PM (IST)
नूंह जिले के दर्जनों गांव की सूरत बद से बदतर
नूहं। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का गांवों में जमकर मखौल उड़ रहा है। सफाई से लेकर गांवों के रास्तों में कीचड़ के कारण निकलना तक दूभर हो रहा है। ये हाल सिर्फ एक गांव व शहर का नहीं बल्कि दर्जनों गांव की सूरत बद से बदतर है। चंद दिनों नेता से लेकर अभिनेता और अधिकारी तक झाड़ू लेकर फोटो खिंचवाते दिखाई दिए थे , लेकिन जनता पर इसका खास प्रभाव दिखाई नहीं दिया। जिले के झारपुड़ी गांव के फजरूदीन,इस्माईल खांन,पप्पू खांन,हाजरा बेगम,साहिना,चंद्रवती,नसीम,शमीम साकरस,खलील,पदम चंद आदि सेंकड़ों लोगों ने बताया कि गांव मल्हाका,झारपुड़ी, साकरस-कालियाका बांस,जैतलका,मरोड़ा,तिगांवा आदि आधा दर्जन गावों में सफाई से लेकर गांवों के रास्तों में कीचड़ के कारण निकलना तक दूभर हो रहा है। पुन्हाना विधानसभा के झारपड़ी गांव के लोगों को गांव में चारों ओर फैली गंदगी से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। झारपड़ी गांव का रास्ता करीब पांच साल से खऱाब है। पानी की निकासी न होने से गांव के रास्तों में ही जमा हो जाता है। रास्ते कीचड़ का रूप धारण कर लेता है पानी सड़ता रहता है,मच्छरों की भरमार होने की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement