डूंगरपुर । गुजरात की प्रसिद्द सक्ती पीठ अम्बाजी के दर्शन के लिए जिले सहित कई स्थानों से पदयात्रियों का दौर पिछले 5 दिनों से शुरू है। यात्रियों की सेवा के लिए जगह जगह विश्रामें एवं भंडारे भी लगाए गए है। नाचते गाते मां की जयकारो के साथ गरबा नत्र करते हुए इन दिनों यात्रियों के जत्थे रवाना हो रहे है। जिले से 160 किलो मीटर दूर अम्बाजी के दर्शन हेतु जिले से हजारो श्रद्धालु पैदल यात्रा कर अपनी मनोकामना पूरी करते है,जगह जगह पर कई संघठन भक्तो के लिए भंडारे लगाकर भक्तो के सेवा करते है,भंडारों में खाने पिने के आलावा यात्रियों के सोने की और दवाईयो की सुविधा उपलब्ध रहती है।