जयपुर। गुड़गांव की तरह जयपुर में जल्द एलीवेटेड रोड के खंभे, मेट्रो पिलर्स हरे भरे नजर आ सकते हैं। जेडीए इन पर वर्टिकल गार्डन बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए एक कंपनी को प्रयोग के तौर पर बनाने को कहा गया है। चन्द्रा समूह एवं उसकी सहयोगी आॅस्ट्रेलिया
की कम्पनी जीआरटी ने शुक्रवार को जयपुर विकास आयुक्त वैभव गालरिया की उपस्थिति में जेडीए
के मंथन सभागार में वर्टिकल गार्डन और कोल्ड इन प्लेस रीसाइक्लिंग पद्धति से सडक
निर्माण पर प्रस्तुति दी गई।इस
अवसर पर जेडीए सचिव पुरूषोत्तम बियानी, निदेशक (अभियांत्रिकी-)
एन.सी. माथुर, निदेशक (वित्त) बृजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ भोजराज, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता
उपस्थित थे।