कंपनी ने बताया कि वर्टिकल
गार्डन के तहत कंपनी द्वारा आरओबी, एलीवेटेड रोड और मैट्रो पिल्लर्स,
सरकारी दीवारों आदि पर वर्टिकल गार्डन विकसित करने की प्रस्तुति भी दी गई।
जिस पर जेडीसी ने माॅडल के रूप में जयपुर शहर के किसी एक या दो पिल्लर और
दीवार पर वर्टिकल गार्डन विकसित करने के लिए कहा, जिसकी उपयोगिता के आधार
पर निर्णय लिया जाएगा।
कंपनी ने यह भी बताया गया कि
कोल्ड इन प्लेस रीसाइक्लिंग पद्धति से कम लागत और समय में बेहतर सडकों का
निर्माण किया जा सकता है। इन सडकों का उपयोग दस साल तक कम रख-रखाव पर किया
जा सकेगा। सडक निर्माण की इस पद्धति से एक दिन में एक किलोमीटर तक सडक बनाई
जा सकती है। इस पद्धति से सडकों की मरम्मत भी बेहतर तरीके से की जा सकती
है। जेडीसी ने इस पद्धति का तकनीकी और
वित्तीय रूप से परीक्षण करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जिसमें
अतिरिक्त मुख्य अभियंता जे.पी. सिंघल, अधीक्षण अभियंता सर्वश्री
एन.के. सिंघल, देवेंद्र गुप्ता और सपन मिश्रा कमेटी सदस्य होंगे।