करनाल। एंटी आटो थेफ्ट
टीम ने वाहन चोरों के एक गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। टीम के
इन्चार्ज उप-निरीक्षक रोहताश सिंह ने सबसे पहले जेल में बंद दो आरोपियों
ईसान पुत्र रिजवान वासी मुज्जफरनगर यूपी और मनीष शेखपुरा थाना बुटाना को
करनाल जेल से प्रोटक्शन वारंट पर गिरफतार किया । दोनों का रिमांड लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना बुटाना व थाना इन्द्री से चोरी की गई दो
मोटर साईकिल बरामद की ।
टीम ने कैथल रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान तरावड़ी
थाना क्षेत्र के गांव पखाना के रहने वाले प्रवीन कुमार को चोरी की मोटर
साईकिल के साथ गिरफतार किया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी
से चोरी की एक एक्टीवा भी बरामद की गई । टीम ने मेरठ रोड़ स्थित नहर पुल
पर नाकाबंदकी के दौरान पानीपत निवासी गुरविन्द्र उर्फ गैंदा को चोरी की
मोटर साईकिल के साथ गिरफतार किया ।
इसी तरह चिड़ाव मोड़ करनाल पर नाकाबंदी
करके चैकिंग शुरू की और इस टीम ने सदर बाजार करनाल के रहने वाले सचिन उर्फ
बाबा को थाना घरौंडा क्षेत्र से चोरी की गई एक सफारी कार के साथ गिरफतार
किया ।