Advertisement
वाहन चोरियों की घटना का पर्दाफ़ाश, दो खरीददार सहित चार गिरफ्तार, 11 मोटर साईकिले बरामद

गठित टीम द्वारा शहर में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ मोटर साईकिल चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपी कीरखेडा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी देवराज पुत्र मुकेश कीर व नरेन्द्र उर्फ रोमन पुत्र लक्ष्मण कीर एवं चोरी की बाइक के खरीददार त्रेष्ठा थाना गंगरार निवासी कैलाश गुर्जर पुत्र माना उर्फ मन्नालाल गुर्जर व गोपालनगर थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी मुरली पुत्र बाबु तेली को गिरफ्तार कर चोरी की 11 मोटर साईकिले बरामद की हैं।
उक्त मोटर साईकिलें आरोपियों द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर, सांवरियाजी, जयपुर से चोरी की गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी देवराज कीर एवं कैलाश गुर्जर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया तथा आरोपी नरेन्द्र उर्फ रोमन एवं मुरली तेली से अनुसंधान जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


