मोहाली। कुराली पुलिस ने दो चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 13 बाइक और 2 टैक्टर्स भी बरामद किए हैं। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 5 दिन पहले 20 सितंबर को पुलिस को पता चला था कि विपिन कुमार निवासी ननहेडी गांव फतेहाबाद हरियाणा अपने साथियों के साथ मोहाली में बाइक चुराने आया है। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए इन्हें सिसवा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के कई वाहन भी बरामद किए हैं।