वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड बनाएंगे -मुख्यमंत्री
khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2019 6:11 PM (IST)
शिक्षा
राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के
सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। हम शिक्षा को रोजगारोन्मुखी
बनाएंगे। उन्होंने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस
पुनीत कार्य के लिए आर्थिक सहयोग किया है उस पर शिक्षा विभाग को गर्व है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, संस्कृत शिक्षा
राज्यमंत्री सुभाष गर्ग, प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा आर. वेंकटेश्वरन्
सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद् एवं भामाशाह उपस्थित थे।