Vedic Education and Sanskar Board will create-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड बनाएंगे -मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2019 6:11 PM (IST)
वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड बनाएंगे -मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पैसा बहुत लोग कमाते हैं लेकिन अपनी गाढ़ी कमाई को सामाजिक कार्यों तथा जनहित में लगा देना बड़े पुण्य का काम है। राजस्थान की संस्कृति, संस्कार तथा परम्पराओं से दान की प्रेरणा मिलती है। भावी पीढ़ी भी इन गौरवशाली परम्पराओं को आत्मसात करे, इसके लिए हमारी सरकार वैदिक शिक्षा एवं संस्कार बोर्ड की स्थापना करेगी। गहलोत शुक्रवार को बिडला सभागार में 25वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों ने शिक्षा जैसे पवित्र कार्य के लिए जो सहयोग किया है, उसका एहसास मुझे व मेरी सरकार को है। इतिहास से नहीं हो छेड़छाड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतन्त्र में सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इतिहास से छेड़छाड़ और शिक्षा में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान, दोनों देश एक साथ आजाद हुए, लेकिन पाकिस्तान में कई बार सैन्य शासन और तानाशाही रही। गर्व की बात है कि हमारे देश में 70 साल बाद भी मजबूत लोकतंत्र कायम है। ऐसा लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करने वाले हमारे महान नेताओं के कारण ही संभव हुआ है। जिन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में नीतियों का निर्धारण किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement