Ved Dhara Global School gave the message of cleanliness and service by donating labor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेद धारा ग्लोबल स्कूल ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया

khaskhabar.com: रविवार, 01 अक्टूबर 2023 9:26 PM (IST)
वेद धारा ग्लोबल स्कूल ने श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया
ज्वालामुखी। स्वच्छता ही सेवा के तहत आज 1 अक्तूबर को वेद धारा ग्लोबल स्कूल के छात्रों और स्टॉफ ने पुलिस लाइन ज्वाला जी परिसर में डेढ़ घंटे श्रमदान कर परिसर को साफ़ करने का कार्य किया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों की चार टीमें बनाकर प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया। इस दौरान गमलों के आसपास और गार्डन घास काटकर भी साफ- सफाई की गई। पुलिस थाना ज्वालामुखी परिसर की सफाई के बाद वेद धारा ग्लोबल स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने पुलिस थाना ज्वालामुखी से उप मंडल अधिकारी कार्यालय ज्वालमुखी तक एक विशाल रैली भी निकाली और स्वच्छता अभियान के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज जोशी जी ने कहा कि सफ़ाई सिर्फ शासन, नगरपालिका या ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक की व्यक्तिगत नैतिक जिम्मेदारी है। हम स्वयं स्वच्छ रहें, अपने परिवेश को स्वच्छ रखें तथा अन्य लोगो को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें।
पुलिस थाना ज्वालामुखी के थानाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की ओर से 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की गई है।
स्वच्छता अभियान में विद्यालय के संचालक राजन शर्मा जी, प्रबंधक निगम शर्मा जी, राजेश नौटियाल, रविकांत अवस्थी जी सहित 100 से अधिक छात्र, छात्राओं एवम विद्यालय के अध्यापकगणों ने भागीदारी की।
इस मौके पर ज्वालामुखी पुलिस स्टाफ से एएसआई विपन शर्मा, गुरबक्श, हेड कॉन्स्टेबल संदीप, रणवीर, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, संजीव, मुकेश, विवेक, लेडी कॉन्स्टेबल प्रेमलता, वेदधारा विद्यालय स्टाफ, ड्राइवर एवम आया (नैनी) आदि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement