Various cultural programs organized on Rajasthan Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

khaskhabar.com: रविवार, 31 मार्च 2024 4:35 PM (IST)
राजस्थान दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम
-आमजन को लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक झालावाड़। राजस्थान दिवस के अवसर पर शनिवार को पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। गढ़ पैलेस में राजस्थान दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों का आमजन ने बड़े उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। इस दौरान उपस्थित आमजन को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ द्वारा स्वीप अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ दिलाई गई।
इस दौरान स्वीप सहप्रभारी जीतमल नागर द्वारा लोकतंत्र के त्यौहार में मतदान की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदान केन्द्र का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक हो इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील आमजन से की गई।
जिला पर्यटक अधिकारी सिराज कुरैशी ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर गढ़ पैलेस सहित गागरोन किला, सूर्य मन्दिर, द्वारकाधीश मन्दिर, राजकीय खेल संकुल में प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें सारथल के मेघराज एव दल व बारां के दिनेश राज एव दल द्वारा शहनाई एवं नगाड़ा वादन, दिगोद के धनराज एव दल द्वारा अलगोजा वादन व रावठा वादन, बाघेर झालावाड़ के अशोक कश्यप एवं दल द्वारा बिन्दौरी लोक नृत्य, अन्ता बारां के शान्तिलाल एवं दल द्वारा अलगोजा व कच्छी घोड़ी, दिगोद कोटा के मनीष एव दल द्वारा मशक वादन, शाहबाद बारां के शिवनारायण एवं दल द्वारा सहरिया लोक नृत्य, किशनगढ़ अजमेर के करूणा एवं दल द्वारा घूमर लोक नृत्य, बाड़मेर के मीना देवी एव दल द्वारा कालबेलिया नृत्य, बाड़मेर के शौकत एव दल द्वारा भवई लोक नृत्य तथा किशनगढ़ अजमेर के किरण सैनी एव दल द्वारा चरी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।
इस दौरान गढ़ पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी शम्भूदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ संतोष कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे। मंच संचालन शारीरिक शिक्षक अलीम बेग ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement