Advertisement
मोदी का 14-15 को वाराणसी दौरा, प्रशासन सतर्क

यहां बनाए जा रहे पंडाल को पूरी तरह से वाटरप्रूफ रखा गया है। साथ भी तेज बारिश अगर हो तो पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है, जिसके जरिये बरसाती पानी जनसभा स्थल के आस-पास इकट्ठा होने के बजाय ड्रेनेज सिस्टम के जरिये समीप के तालाब में जाकर गिरेगा।
डीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभास्थल राजातालाब तहसील का कचनार गांव होगा। इस सभास्थल पर सभी कार्य जोर शोर से चल रहे हैं। इसी मंच से 937 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
डीएम ने बताया कि सभास्थल से कुछ ही दूरी पर बने पैरिशेबल कार्गो का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री करेंगे। इस कार्गो का निर्माण कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने करवाया है। इसमें किसान को अपने उत्पादों को सुरक्षित रखने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा अमृत योजना, गेल इंडिया द्वारा संचालित ऊर्जा गंगा योजना, कैंसर हॉस्पिटल, घाटों का सुंदरीकरण और पंचकोसी मार्ग के सुंदरीकरण सहित 33 योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री अपने वाराणसी दौरे के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर में बनारस के प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।
एसएसपी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए जो भी सुरक्षा के इंतजाम जरूरी होते हैं, वे सारे तो किए ही जा रहे हैं। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में फौज की मौजूदगी दो दिनों तक बनारस में बनी रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


