Vande Ganga Water Conservation Public Campaign: Instructions given for implementation of Yoga Day and flagship schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानः योग दिवस और फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के दिए निर्देश

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जून 2025 6:09 PM (IST)
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानः योग दिवस और फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीग। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में किया गया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकरण, विकास कार्यों, वन्‍द गंगा जल स्‍वावलम्‍बन अभियान, एनएफएसए में नाम जोडने की प्रगति, योग दिवस, पंडित दीन दयाल उपाध्‍याय अन्‍त्‍योदय सम्‍बल पखवाड़े, माइनिंग, सड़क सुरक्षा के बारे में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित कर सभी कार्यों को विहित समय में किया जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पोर्टल पर डाटा को नियमानुसार अद्यतन करें। सम्पर्क पोर्टल के सभी प्रकरणों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, जल शक्ति अभियान, हरियालो राजस्थान सहित सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारी को फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस करते हुए योजनाओं से सभी पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन तक योजनाओं के पर्याप्त प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए और जनप्रतिनिधियों की भी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिले की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे जल संचयन प्रणाली निर्माण, वृक्षारोपण, वाटर स्टेबलाइजेशन पौंड आदि जल संरक्षण के कार्यों को करने के लिए भामाशाहों को प्रेरित करें।
जिला रसद अधिकारी को भी तेल कंपनी जैसे संस्थाओं को योजना के अंतर्गत कार्यों को करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि एनएफएसए में नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से लिया जाए और कोई भी पात्र वंचित न रहे। उन्होंने योग दिवस चर्चा करते हुए कहा कि अधिकाधिक लोगों को योग के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने बारिश के सीजन से पूर्व जल बहाव सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण हटाने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मरम्मत करवाए गए सड़कों का निरीक्षण, पानी के व्यर्थ बहने के रोकथाम के लिए जगह-जगह नल लगाना, शहरी क्षेत्रों में नालों की सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मां योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निक्षय मित्र बनाना तथा निक्षय मित्र बनने के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement