Advertisement
आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा वैश्य समाज: अशोक बुवानीवाला

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज 15 सीटों की मांग कर रहा है जिसमें पंचकूला और बल्लभगढ़ सबसे पहली सीटें हैं। जहां समाज के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। साथ ही अंबाला, करनाल, थानेसर, जींद, हिसार, सिरसा, भिवानी, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक सीट पर अग्रवाल समाज के लोग काफी मजबूत हैं। इसके अलावा जींद जिले की नरवाना सीट ऐसी है जहां अग्रवाल समाज के बिना जीत हासिल करना संभव नहीं है लेकिन यह सीट अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित है।
उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज के लोग भर रहे हैं। समाज के लोगों के पैसे से देश चल रहा है लेकिन राजनीतिक दलों ने इस समाज के लोगों को लंच और मंच की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी देकर अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली है और राजनीति में उन्हें उनकी हिस्सेदारी नहीं दी जाती।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में वैश्य समाज के लोगों की अहम भूमिका थी महात्मा गांधी से लेकर लाला लाजपत राय और यमुनालाल बजाज समेत आजादी की लड़ाई लड़ने वालों में 29% हिस्सा वैश्य समाज का था प्रदेश के विकास में बनारसी दास गुप्ता समेत हजारों नेताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई लेकिन जब बात लोकसभा और राज्यसभा की आती है तो अग्रवाल समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है। अब समाज जागृत हो चुका है और 10 मार्च को अंबाला में समाज में राजनीतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें समाज के लोग समाज के हित की बात करेंगे। उन्होंने फ़रीदाबाद क्षेत्र के लोगों को अंबाला में होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने का न्योता भी दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर काफी जागरूकता आई है। यही कारण है कि पिछले निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के चुनावों में पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज के काफी संख्या में लोग विजयी हुए हैं और चेयरमैन बने हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का प्रदेश के सभी ब्लॉकों में गठन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि वो भाजपा के अतिरिक्त कांग्रेस व आप पार्टी के अध्यक्षों से भी मिलकर उनसे भी समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों चुनावों में भागीदारी होने के बारे में बात करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फरीदाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


