Vaccinated 500 children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

500 बच्चों का टीकाकरणकिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 5:17 PM (IST)
500 बच्चों का टीकाकरणकिया
चंबा। बैरास्यूल पॉवर स्टेशन सुरंगानी की ओर से निगम ने सामाजिक दायित्व एवं सतत विकास योजना 2016-17 के तहत प्राथमिक स्कूल मंजीर में बच्चों का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। टाइफाइड का टीका लगाने का कार्य वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस गरब्याल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बैरास्यूल पॉवर स्टेशन के मुख्य अभियंता जे के सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में करीब 500 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मुख्य अभियंता जे के सिंह ने कहा कि आम लोगों तथा बच्चों सहित गरीब परिवार से संबंध रखने वाले लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा का लाभ देने का प्रयास है। इससे पूर्व भी एनएचपीसी की ओर से कई शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य अभियंता जे.के. सिंह ने कहा कि भविष्य में भी एनएचपीसी की ओर से विभिन्न स्थानों पर इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंजूर पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बैरा स्यूल पावर स्टेशन के प्रबंधक मानव संसाधन उत्पल कुमार आदि भी मौजूद रहे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement