Uttar Pradesh: Heavy traffic jam on highway in Sonbhadra, people stranded in Renukut for hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 21, 2026 9:32 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र में राजमार्ग पर भारी जाम, रेणुकूट में घंटों से फंसे लोग

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 5:58 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : सोनभद्र में राजमार्ग पर भारी जाम, रेणुकूट में घंटों से फंसे लोग
प्रशासन नदारद, गर्मी में जनता बेहाल सोनभद्र/वाराणसी। शक्तिनगर राजमार्ग पर रेणुकूट क्षेत्र में शुक्रवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। रेणुकूट रेलवे स्टेशन से लेकर कानोरिया रोड तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कई घंटे बीत जाने के बाद भी न तो आरटीओ विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन की कोई सक्रियता नजर आई। स्थानीय लोगों और यात्रियों के मुताबिक, तेज गर्मी के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों से सड़कों पर फंसे हुए हैं। ना तो पीने का पानी उपलब्ध है और ना ही कोई वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। जाम की वजह से शक्तिनगर की ओर जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह से ठप हो गई है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यात्रियों ने जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement