वॉशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने उडी में आतंकवादी हमले के बाद
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के लक्षित हमलों का समर्थन किया
है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक व्हिप सांसद स्टेनी होयर ने
शुक्रवार को टि्वटर पर लिखा कि भारत के खिलाफ उडी हमला भीषण था। इसमें शहीद
हुए जवानों के परिजन के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। मैं भारत के
आतंकवादरोधी अभियान पर लगातार करीबी नजर रखूंगा।