Urs of the char Baba Peer from 5 January -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार पीर बाबा का उर्स 5 जनवरी से

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 5:12 PM (IST)
चार पीर बाबा का उर्स 5 जनवरी से
बीकानेर। बीकानेर की धरा अपनी बहुत सी विशेषताओं के साथ ही सूफी-संतों की वाणी से विश्व में अमन शांति का पैगाम देने के लिए अपनी पहचान रखती है। बीकानेर में ही सार्दूल कॉलोनी स्थित सैयद चार पीर बाबा की मजार अपनी आध्यात्मिकता के लिए जानी जाती है। सद्भाव और मानवीय एकता के प्रतीक सैयद चार पीर बाबा का वार्षिक उर्स 5 जनवरी से शुरू होगा। दरगाह कमेटी के प्रवक्ता रज्जाक अहमद अब्बासी ने बताया कि उर्स 8 जनवरी तक चलेगा। उर्स के प्रथम दिन कुआन रव्वानी मोहल्ला महावतान की ओर से इंतजाम के तहत होगी। दरगाह कमेटी के सचिव अली मोहम्मद ने कहा कि दूसरे दिन दरगाह के प्रबंधक रहे मरहूम सूफी पीर अब्दुल वाहिद चिश्ती की मजार पर चादरपोशी होगी। उर्स के तीसरे दिन प्रात: कुआन रव्वानी बाद नमाज जौहर चादर सचिव परिवार की ओर से तथा शाम 9 बजे महफिले कव्वाली का कार्यक्रम होगा। इसमें जयपुर के अब्दुल लतीफ गुलाम हुसैन पार्टी कलाम पेश करेंगे। प्रवक्ता रज्जाक अब्बासी ने बताया कि दोपहर में महफिले कव्वाली तथा शाम को उर्स समापन कार्यक्रम में फातिहा और रस्मे कुल अदा की जाएगी। सचिव अली मोहम्मद के अनुसार दरगाह में पिछले पांच वर्षों में निशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य को अंजाम देने वाले सेवादार अजहरुद्दीन का सम्मान किया जाएगा। उर्स की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए कमेटी की ओर से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से सहयोग बाबत लिखित में आग्रह किया गया है।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement