Urgent need for empowerment of daughters for bright tomorrow: Sarveen Chaudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उज्ज्वल कल के लिए बेटियों का सशक्तिकरण आवश्यक : सरवीन चौधरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 4:51 PM (IST)
उज्ज्वल कल के लिए बेटियों का सशक्तिकरण आवश्यक : सरवीन चौधरी
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का चहुंमुखी विकास संभव नहीं है। उज्ज्वल कल के लिए बेटियों का सशक्तिकरण आवश्यक है। केन्द्र में मोदी सरकार व प्रदेश में जयराम सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत ने इस वित्त वर्ष में 2077 लड़कियों और महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 1.14 करोड़ के वित्तिय लाभ उनके खातों में हस्तांतरित किये हैं। सरवीन चौधरी वीरवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 39 मील स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत इस वर्ष 64586 महिलाएं लाभान्वित हुई हैं । प्रदेश सरकार ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली बालिका को दी जाने वाली एकमुश्त सहायता अनुदान राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपए कर दिया है और इस योजना में 12 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मदर टेरेसा असहाय योजना के तहत बच्चों के पालन पोषण के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 4 हजार रुपए प्रति बच्चा प्रति वर्ष से बढ़ाकर 5 हजार रुपये किया गया है। इस योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है । सरवीन चौधरी ने कहा कि बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन लाना, बच्चियों की सुरक्षा के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना और इसके लिए सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रगाढ़ करना है। उन्होंने कहा कि आजकल बेटियों के जन्म दिन को भी बेटों के जन्म दिन के तरह ही मनाया जा रहा है जोकि एक सुखद अनुभूति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement