उज्ज्वल कल के लिए बेटियों का सशक्तिकरण आवश्यक : सरवीन चौधरी
khaskhabar.com: गुरुवार, 24 जनवरी 2019 4:51 PM (IST)
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने बेटी
है अनमोल योजना के अंतर्गत 59 बेटियों को 6 लाख 18 हजार की एफडी,
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 11 बेटियों की शादी के लिए 40 हजार
प्रति बेटी ( 4 लाख 40 हजार की धनराशि के चेक ) व 13 नवजात बेटियों को
उपहार देकर सम्मानित किया । शहरी विकास मंत्री ने ऐसे सफल आयोजनों के लिए
बाल विकास परियोजना अधिकारी अशोक शर्मा के प्रयासों की सराहना की। शहरी
विकास मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोत्साहन हेतु 10000 रुपये
देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर जगन
ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व बालिका दिवस पर अपने विचार रखे ।बाल
विकास परियोजना अधिकारी रैत अशोक शर्मा ने कार्यक्रम में आने पर शहरी विकास
मंत्री व अन्य मेहमानों का आभार जताया व विभाग द्वारा चलाई जा रही
विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष रैत खण्ड
के अंतर्गत 600 बेटियों का जन्म दिन विभागीय तौर पर मनाया गया है ।3000
पौधे एक बूटा बेटी के नाम के अंतर्गत लगाए गए हैं।
इस
अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुन्दर व मनमोहक गीत-संगीत, नृत्य व
लघु नाटिका के माध्यम से बेटिओं के महत्व को बताया। इस अवसर पर जिला
कल्याण अधिकारी असीम, प्रधान दुरगेला कुशल कुमार, दीपक अवस्थी, प्रदेश
महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य रजनी देवी व नैणा देवी, नीना देवी, राकेश
मनु, बीएमओ डॉ मोहन चौधरी, बीडीसी रविदत्त शर्मा अधिशासी अभियंता संजीव
महाजन, राजीव महाजन, रुमेल सिंह, मनोज, रमन सागर, अमरीश परमार, बख्शी चौधरी,
प्रणव शर्मा,बाल विकास परियोजना रैत का समस्त स्टाफ, शाहपुर प्रेस क्लब के
अध्यक्ष विजय लगवाल,बड़ी संख्यां में मातृशक्ति, विभिन्न विभागों के
अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।