Advertisement
यूपी के नए DGP ओमप्रकाश सिंह 3 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

गौरतलब है कि कमेटी की संस्तुति पर 1983 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को प्रदेश का नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आनंद कुमार को एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने तक एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार को डीजीपी का कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। डीजीपी सुलखान सिंह ने रविवार को दोपहर में उन्हें कार्यभार सौंप दिया था।
प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह प्रदेश पुलिस के महानिदेशक का पद तीन जनवरी को संभालेंगे। केंद्र सरकार की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


