Advertisement
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर उन्नत विस्टाडोम कोच यात्रियों के लिए तैयार

रेलवे के अनुसार ये पैनोरमिक कोच बड़ी और चौड़ी खिड़कियों से लैस हैं जिससे बाहरी परि²श्य की साफ झलक देखने को मिलेगी। इन कोचों की छत का कुछ भाग भी पारदर्शी है। कोच में लगी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। ये कोच सीसीटीवी और फायर अलार्म सहित अन्य आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस हैं।
आरसीएफ ने एलएचबी तकनीक पर आधारित नए कोचों के लिए जो शुरूआती डिजाइन तैयार किए हैं। इन डिब्बों के लिए स्टेनलेस स्टील के हल्के वजन वाले शेल डिजाइन के अलावा बोगियों को अपग्रेड करने और ब्रेक सिस्टम में सुधार किया गया है।
आरसीएफ के महाप्रबंधक आशीष अग्रवाल के अनुसार इस उन्नत बोगी में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम होगा। ये सीसीटीवी, पावर्ड दरवाजे, हीटिंग-कूलिंग पैकेज, लीनियर कंसील्ड पंखे, लीनियर एलईडी लाइट्स, मॉड्यूलर सीटिंग और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विस्टाडोम कोच की कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


