Advertisement
यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर बोले- राहुल गांधी ने खुद अपनी नाकामियों को उजागर किया

कांग्रेस पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी को लेकर ओपी राजभर ने कहा, "जिस तरह कांग्रेस ऑफिस में बैठकर और ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिए राजनीति करने की कोशिश करती है, वह अब काम नहीं करता। उन्हें भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और बजरंग दल से सीखना चाहिए। एक चुनाव खत्म होते ही यह दूसरे चुनाव की तैयारियों में लग जाते हैं। वहीं राहुल गांधी चुनाव छोड़कर विदेश घूमने चले जाते हैं।"
नववर्ष के मौके पर ओपी राजभर ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें अच्छी सीख दें और भाईचारे व सद्भाव से रहें। कोई भी काम लगन और ईमानदारी से करें, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या कहीं और।
इसी बीच, इंदौर में कथित तौर पर दूषित पानी के कारण बच्चों की मौत होने पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "यह एक दुखद घटना है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। पानी जहरीला कैसे हुआ, यह अब जांच का मामला है। यह सच में बहुत दुखद घटना है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


