UP embarrassed by rape incidents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार यूपी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 अक्टूबर 2020 4:46 PM (IST)
दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार यूपी
लखनऊ । हाथरस और बलरामपुर में गैंगरेप की घटनाओं को ज्यादा समय नहीं बीता है। वहीं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और आजमगढ़ में भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आजमगढ़ में आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप बीस साल के एक पड़ोसी पर है। आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दानिश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं बुलंदशहर में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां भी पड़ोसी पर ही आरोप है।
बुलंदशहर के एसएसपी का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। रिजवान नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement